राजगढ़ी: पालिका ने बड़कोट में स्कूली छात्र-छात्राओं के माध्यम से स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की थीम पर सफाई अभियान चलाया,
स्वच्छ भारत मिशन फेज-टू के तहत स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की थीम पर बड़कोट नगर के विभिन्न वार्ड गहन सफाई अभियान चलाया गया। पलिका के अधिशासी अधिकारी जयनंद सेमवाल के नेतृत्व में न्यू होली लाइफ इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जैविक और अजैविक कूड़ा अलग-अलग एकत्रित किया।