राजगढ़ी: डीएम डा.मेहरबान सिंह बिष्ट ने जल जीवन मिशन के तहत नौगांव में निर्माणाधीन देवराणा पंपिंग पेयजल योजना का निरीक्षण किया।
डीएम डा.मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि योजना के निर्माण में वन भूमि की स्वीकृति से संबंधित प्रक्रिया पूर्ण कर सभी लंबित कार्यो को युद्ध स्तर पर पूरा करें।उन्होंने पेयजल निगम के अधिकारियों को इस योजना के साथ ही अन्य सभी बड़ी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट को हर 15 दिनों के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए,योजना का लंबित कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए,