बदायूं: पिसनहारी गांव में कूड़ा डालने के विवाद में तीन लोगों ने एक महिला को फावड़ा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jun 12, 2025 बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के पिसनहारी गांव में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने 26 वर्षीय गीता पत्नी गोविंद के फावड़ा मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल गीता का जिला अस्पताल में परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गीता की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।