झरिया/जोरापोखर/सिंदरी: इंदिरा नगर में शव आने से पसरा मातम, चंदनकियारी में टेंपो चालक का सर कुचला शव मिला
झरिया थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर के रहने वाले 52 वर्षीय टेंपो चालक अख्तर हुसैन का शव चंदन क्यारी में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अख्तर मंगलवार की सुबह टेंपो चलाने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे।तो परिजनों ने उनकी खोजबीन की और झरिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। वही चंदन क्यारी में अख्तर का शव बुरी तरह से सिर कुचला हुआ पाया गया था।