हुलासगंज: पुलिस के महा-ऑपरेशन में 80 अपराधियों के घर नोटिस चस्पा, 17 ने किया सरेंडर, कुर्की की कार्रवाई जारी
जहानाबाद पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ महा-ऑपरेशन चलाया। एक ही दिन में 80 वांछित अपराधियों के घर कोर्ट के आदेश पर इश्तहार चस्पा किए गए। पुलिस की सख्ती का असर दिखा और 17 आरोपियों ने खुद ही सरेंडर कर दिया। एसपी ने शुक्रवार रात्रि का करीब 10 बजे कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और बाकी फरार अपराधियों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।