मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में बाइक सवार दो भाइयों को पिकअप ने मारी टक्कर, घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
एलाऊ थाना क्षेत्र के हरचंदपुर निवासी पिंकू और प्रियांशु दोनों लोग बाइक से बाजार किसी काम से जा रहे थे। तभी गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार पिंकू और प्रियांशु दोनों लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया है।