आज़मनगर: ससुराल में जीजा ने साली की कनपटी पर सटाया देसी कट्टा, ग्रामीणों ने पकड़कर आजमनगर पुलिस को सौंपा
कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के शीतलपुर पंचायत के गोसाईपुर गांव में दामाद द्वारा ससुराल में देसी कट्टा लेकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्राणपुर थाना क्षेत्र के सोंधा घाट मंझेली गांव निवासी 32 वर्षीय मसरीकुल हक ने अपनी साली की कनपटी पर कट्टा सटाकर धमकी दी। ससुराल पक्ष के लोगों ने आरोपी को पकड़कर देसी कट्टा के साथ पुलिस के हवाले कर दिय