बिहार के चर्चित सर्जन एवं अररिया सदर अस्पताल में पदस्थापित डॉ. जीतेंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी के सड़क हादसे में असामयिक निधन की खबर से पूरे अररिया जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। चिकित्सा जगत के साथ-साथ आम नागरिकों में भी इस दुखद घटना को लेकर गहरी संवेदना देखी जा रही है। डॉ. जीतेंद्र प्रसाद के निधन पर सदर अस्पताल प्रशासन की ओर से एक शोक सभा का आयोजन किया गया।