सीकर: उद्योग नगर पुलिस ने ₹5000 के इनामी दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
Sikar, Sikar | Sep 22, 2025 सीकर की उद्योग नगर पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹5000 के इनामी दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा सोमवार शाम 5:00 बजे जारी किए गए प्रेसनोट से मिली जानकारी के अनुसार 2024 में इस संबंध में एक स्कूली छात्रा ने मामला दर्ज कराया था जिसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था पुलिस ने आरोपी प्रदीप को आज गिरफ्तार कर लिया।