कटनी नगर: आजाद चौक में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस कर रही है मामले की जांच
शहर के व्यस्ततम इलाके आजाद चौक में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया,जब एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ।युवक के मुंह से खून निकल रहा था,जिससे मौत की वजह को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।रविवार सुबह 11 बजे पुलिस ने बताया कि युवक को बीते कल से ही इलाके में बीमार हालत में देखा गया था। वह काफी कमजोर और अस्वस्थ नजर आ रहा था।