सेन्हा: बूटी झखरा गांव में एक महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
सेन्हा थाना क्षेत्र के बूटी झखरा गांव में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है। इस मामले में मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है।