तराना: कायथा पुलिस की सतर्कता से अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
Tarana, Ujjain | Jun 19, 2025 थाना कायथा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल से ग्राम दोन्ता की ओर से हाथ भट्टी की जहरीली कच्ची शराब लेकर कायथा की ओर आ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रामकुमार कोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश दी गई।