मांगरौल: सूरज्या तालाब के पास खुले नाले में गिरी गाय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर
Mangrol, Baran | Jul 10, 2024 मांगरोल कस्बे के सूरज्या तालाब के पास खुले नाले में गिरने एक गाय चोटिल हो गई। लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद गाय को नाले से बाहर निकाला। लोगों ने बताया कि नालों में ढकान नहीं होने से आए दिन जानवर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों की बार बार शिकायत के बावजूद नगरपालिका प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। इससे पूर्व भी कई जानवर गिरकर मौत का शिकार हो चुके हैं।