गोरमी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हीरापुर हेड से होकर निकलने वाली नहर में बगैर सफाई के ही आज दिनांक 17 1 2026 दोपहर 2:00 बजे के आसपास,अनियंत्रित पानी छोड़ दिया गया, जिससे कई जगह नहर फूटने जैसे आसार बन गए, थाना की किसानों ने तुरंत इस हेतु आवाज उठाई कई जगह पर जेसीबी लगाकर नहर को फूटने से रोका गया, हालांकि कुछ समय के बाद नहर का पानी आना बंद हो गया