चान्हो: आजसू पार्टी को झटका, चान्हो जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम ने दिया इस्तीफा
Chanho, Ranchi | Apr 4, 2025 वक्फ संशोधन बिल पर आजसू पार्टी के समर्थन और सुदेश महतो के बयान से नाराज चान्हो के जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे आजसू पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। आदिल अजीम ने वक्फ संशोधन बिल को भारतीय मुसलमानों के लिए खतरनाक बताया और इसका पुरजोर विरोध करने की बात कही।