पन्ना: जिले में गिद्धों के अस्तित्व पर संकट, पन्ना वन विभाग का 'ऑपरेशन क्लीन'
Panna, Panna | Feb 1, 2026 पन्ना में प्रकृति के सफाईकर्मी गिद्धों को बचाने के लिए वन विभाग अब 'एक्शन मोड' में है। आज दक्षिण पन्ना वनमण्डल ने पुलिस के साथ मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। विभाग ने डाइक्लोफेनेक और केटोप्रोफेन जैसी घातक दवाओं की बिक्री पर सख्त रोक लगाते हुए पशुपालकों को 'मेलॉक्सिकैम' अपनाने की सलाह दी है। पर्यावरण संतुलन के लिए यह एक बड़ी मुहिम है