सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में बस स्टैंड पर बुधवार की शाम को दूध महोत्सव का आयोजन किया गया। बुधवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित इस दूध महोत्सव में लोगों को दूध पिलाकर नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया।