सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल और सलखुआ प्रखंड में पिछले दो दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश ने किसानों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में पानी भरने से धान की फसलें झुकने लगी हैं, वहीं कई इलाकों की सड़कें कीचड़मय हो गई हैं। लगातार हल्की बारिश के कारण फसल कटाई का काम रुक गया है। खेतों में पानी भर जान े से धान की बालियां गिरने लगी हैं।