मंदसौर: विश्व शांति और कल्याण के लिए सकल जैन समाज ने संजय गांधी उद्यान में नवकार महामंत्र का आयोजन किया
मंदसौर नवकार महामंत्र सिर्फ मंत्र नहीं है, यह हमारी आस्था का केंद्र है, हमारे जीवन का मूल स्वर और इसका महत्व सिर्फ आध्यात्मिक नहीं है, यह स्वयं से लेकर समाज तक सबको राह दिखाता है, जन से जग तक की यात्रा है। इस मंत्र का प्रत्येक पद ही नहीं, बल्कि प्रत्येक अक्षर अपने आप में मंत्र है।