चौरीचौरा: सपा की रोजा इफ्तार पार्टी ने भाईचारे और एकता का संदेश दिया
रमजान के पवित्र महीने के आखिरी असरे के दौरान बुधवार को समाजवादी पार्टी चौरीचौरा के वरिष्ठ नेता व चिकित्सक डॉ विशाल सिंह द्वारा चौरीचौरा के एक मैरेज लान में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी ने आपसी भाईचारा और एकता का संदेश दिया। नई बाजार रोड स्थित एक मैरेज लान में आयोजित इफ्तार पार्टी में आयोजित समूहिक रोजा इफ्तार पार्टी में विधानसभा क्षेत्र से लोग मौजूद रहें।