लहरपुर गल्ला मंडी में किसानों के धान की तौल न होने के कारण किसानों में काफी आक्रोश देखा, किसानों का आरोप है कि, बिचौलियों का धान तौला जा रहा है लेकिन जो किसान है उनका धान नही तौला जा रहा है और किसानों से धान तौल के नाम पैसे भी मांगे जा रहे हैं। एक किसान ने तो धान की तौल न किए जाने से नाराज होते हुए कहा कि यदि उसके धान नहीं तोले गए तो वो अपनी जान दे देगा।