फतेहपुर जनपद के औंग क्षेत्र के एक गांव की एक युवती की शादी बिंदकी क्षेत्र के एक गांव में होनी थी। शुक्रवार की शाम बारात पहुंची। जयमाल के बाद शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात को भांवर के पहले दुल्हन ने जहर खा लिया। घरेलू उपचार से दुल्हन की हालत ठीक हुई। अन्य युवक से प्रेम के कारण उसने शादी से इनकार किया। शनिवार की सुबह 8 बजे बिन दुल्हन के बारात लौट गई।