तेंदुआ गांव में मंगलवार रात करीब 8 बजे सड़क हादसे में 55 वर्षीय रामकेश और बाइक चालक सुनील घायल हो गए। मझगांवा निवासी रामकेश को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक भी गिरकर जख्मी हो गया। दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से नौगढ़ नौगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सको द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है