दिनारा: दिनारा प्रखंड के भलूनी धाम में उगते सूर्य को अर्घ्य, सुबह 6 बजे सम्पन्न हुआ चैती छठ महापर्व
Dinara, Rohtas | Mar 25, 2026 दिनारा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भलूनी धाम में आज सुबह ठीक 6 बजे उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय आस्था का महापर्व चैती छठ श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हो गया। अहले सुबह से ही व्रती महिलाएं और पुरुष घाटों पर मौजूद रहें,जैसे ही सूर्य देव का उदय हुआ, व्रतियों ने जल में खड़े होकर पूरे विधि-विधान के साथ अर्घ्य अर्पित किया।