बसई नवाब कस्बा सहित क्षेत्र में खरीफ फसल की सिंचाई को लेकर आजकल किसान काफी परेशान हो रहा है। खेतों की सिंचाई के लिए किसान पूरी तरह बिजली पर आश्रित है। परंतु कस्बा स्थित जीएसएस से बार-बार बिजली की ट्रिपिंग से खेतों की सिंचाई का काम समय पर नहीं हो पा रहा है। खेतों में लहलहा रही सरसों और गेहूं की फसल पानी की अभाव में दम तोड़ती नजर आ रही है। क्षेत्र के किसानों क