युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, सहारनपुर के तत्वाधान में विधानसभा सहारनपुर नगर की दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का पुरस्कार वितरण के साथ शनिवार शाम 4:00 बजे समापन हो गया। विधायक खेल स्पर्धा में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।