परसिया: कन्या शाला पहुंची विज्ञान यात्रा, छात्राओं ने बताया प्रैक्टिकल ज़रूरी, विज्ञान के पाठ्यक्रम अपडेट नहीं
पीएमश्री आदर्श कन्या शाला परासिया में विज्ञान यात्रा पहंुची। विज्ञान यात्रा में विद्यार्थियों को प्रयोगो के माध्यम से विभिन्न बातें समझाई गई। छात्राओं ने बताया कि प्रेक्टिकल के माध्यम से उन्हें जानकारी आसानी से समझ आई। वहीं विज्ञान यात्रा के साथ आए ट्रेनर्स ने कहा कि शालाओं के पाठ्यक्रम अपडेट नहीं है। बुधवार 4 बजे प्राचार्य ने प्रदर्शनी की जानकारी दी।