ब्यौहारी: चोरी की बोलेरो गाड़ी और आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, ब्यौहारी पुलिस की कार्रवाई, सीधी जिले से आरोपी गिरफ्तार
ब्यौहारी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की गई बोलेरो गाड़ी को 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। इस घटना में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है, इस मामले में कुल 6 लाख रुपये का मशरूका भी जप्त किया गया है। आरोपी को पुलिस ने सीधी जिले से गिरफ्तार किया है। यह खुलासा पुलिस ने गुरुवार की शाम 5:00 बजे प्रेस नोट जारी कर किया है।