पंचकूला: राजीव कॉलोनी सेक्टर 17 पंचकूला में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज
पंचकूला जिला में मोटरसाइकिल चोरी के मामले लगातार सामने आते रहते हैं ताजा मामला आज राजीव कॉलोनी सेक्टर 17 पंचकूला से सामने आया है जहां पर नरेंद्र नामक व्यक्ति के द्वारा अपनी मोटरसाइकिल नंबर HR 03 N 3112 को अपने घर के बाहर खड़ा किया था। घर के बाहर खड़ी इस मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। नरेंद्र की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।