पंचकूला: विदेश भेजने के नाम पर हिमशिखा कॉलोनी में रहने वाली महिला से ₹6.50 लाख की ठगी, मामला दर्ज
विदेश भेजने के नाम पर हिमशिखा कॉलोनी में रहने वाली महिला से 6 लाख 50 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को बताया हैं की उसके साथ ये ठगी संजय सिंह मोहाली, पंजाब के द्वारा की गई हैं। महिला ने बताया कि इस व्यक्ति के द्वार कैनेडा भेजने के नाम पर ये धोखाधड़ी की गई हैं। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।