डुमरा: सीतामढ़ी में युवक लापता, परिजनों में हड़कंप, तलाश जारी
शहर के राजोपट्टी क्षेत्र से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राजोपट्टी, सीतामढ़ी स्थित सिरत गली वार्ड संख्या-32 निवासी शमी अली अचानक लापता हो गए हैं। उनके लापता होने के बाद से परिजनों में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।