मैगजीन का छज्जा गिरा, जवान बाल-बाल बचे सीसीएल क्षेत्र के मंगरदहा मैगजीन के कमरे का ऊपरी छज्जा सोमवार को अचानक गिर गया। घटना के समय नाइट ड्यूटी पूरा कर कमरे में आराम कर रहे होमगार्ड जवान रमन कुमार उसके नीचे से बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि जवान मच्छरदानी और ओढ़ने वाले लेदरे के कारण गंभीर चोट से बच गए।