जशपुर: जिले में सूने मकान में ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार,जेवर खरीदने वाला ज्वेलरी मालिक फरार
छत्तीसगढ़ की जशपुर जिले की पुलिस ने सूने घर में चोरी के मामले में एक नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात समेत मोबाइल फोन और नकदी चुरा ली थी। वहीं चोरी का माल खरीदने वाला ज्वेलरी मालिक फरार है। पुलिस तलाश में जुटी हुई है। घटना सिटी कोतवाली इलाके की है।