कटकमसांडी: उपायुक्त ने भीषण शीतलहरी से प्रभावित लोगों को कंबल वितरित किए, वृद्धों और असहायों को दी राहत
हजारीबाग में चल रही भीषण शीतलहरी के कारण जन जीवन पर असर पड़ रहा है। बढ़ती ठंड से सड़क किनारे अपने जिंदगी गुजर बसर करने वाले लोगों के इस समय काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के दृष्टिगत गुरुवार 2 बजे को उपायुक्त नैंसी सहाय ने ठंड से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न गांवों में कंबल वितरण अभियान का नेतृत्व किया।