नरोत्तम सिंह पदम सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय मगरहा में चल रहे रोवर्स रेंजर्स के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन की शुरूआत दैनिक उपस्थिति के साथ प्रारंभ हुआ। प्रार्थना के पश्चात ध्वज शिष्टाचार के साथ ही प्रतिभागियों ने अपने सुविचार प्रस्तुत किया। आज टेंट निर्माण, गैजेट, कुकिंग संबंधी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।