धार: 150 वर्ष वंदे मातरम् उत्सव: धार में सैकड़ों लोगों ने एक स्वर में गाया राष्ट्रगीत, देशभक्ति से गूंजा शहर
150 वर्ष वंदे मातरम् उत्सव: धार में सैकड़ों लोगों ने एक स्वर में गाया राष्ट्रगीत, देशभक्ति की गूंज से गूंजा शहर।शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे, भाजपा जिला कार्यालय के सामने राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य सामूहिक गान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।