चितरंगी: चितरंगी थाना क्षेत्र के बगदरा मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरंगी थाना के समीप बगदरा मोड़ के पास एक ट्रक एवं मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें मोटरसाइकिल पे सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जहां घायलों में एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।और दोनों युवाकों का इलाज जारी है। जिसकी जानकारी आज गुरुवार के साथ 5:00 बजे के करीब प्राप्त हुई है।