चितरंगी: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सरई ने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए तहसीलदार सरई को सौंपा ज्ञापन
सिंगरौली जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सरई रणबहादुर सिंह ने अपनी टीम के साथ मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन मोहन यादव के सरई आगमन के दौरान उनसे मिलने और क्षेत्रीय जन समस्याओं का ज्ञापन पत्र देने का निर्णय लिया।इस ज्ञापन पत्र को तहसीलदार सरई को सौंपा गया।क्षेत्रीय समस्याएं ज्ञापन पत्र में क्षेत्रीय समस्याओं का उल्लेख किया गया है।