कानपुर: रावतपुर स्थित विनायकपुर में देसी शराब ठेका के विरोध में उत्तरी दर्जनों महिलाओं ने ठेकेदार के लोगों को झाड़ू से पीटा
रावतपुर स्थित विनायकपुर में देसी शराब ठेका के विरोध में दर्जनों महिलाएं सड़कों पर उतर आई। उन्होंने ठेका न खुलने देने की चेतावनी दी। ठेकेदार की तरफ से पहुंचे लोगों को झाडू और डंडे से पीटा भी। सूचना पर रावतपुर पुलिस पहुंची तो इलाके की महिलाओं ने संयुक्त रूप से पुलिस को तहरीर भी दी है। इंस्पेक्टर रावतपुर ने बुधवार 3 बजे बताया कि, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।