सांगानेर: BJP के प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने पूर्व CM गहलोत पर साधा निशाना, कहा- शास्त्र के जरिए गहलोत फिर CM बनने के लिए उतावले
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मीडिया से रूबरू होते हुए पूर्व सीएम अशोक गहलोत 'इंतजारशास्त्र' सीरीज के जरिए लगातार प्रदेश की भाजपा सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इससे जुड़े सवाल पर मदन राठौड़ ने कहा,अशोक गहलोत फिर से सीएम बनने के लिए उतावले हैं और 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने' देख रहे हैं। कांग्रेस नेता जनता के बीच जाकर काम करने के बजाए भ्रम फैला रहे हैं।