पालोजोरी मार्ग पर सारठ मजार के पास शनिवार रात 8 बजे पेड़ की डाली बिजली प्रवाहित तार पर गिरने व तार सड़क पर गिरने से अफरा तफरी मच गया। वहीं लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बताया कि सड़क पर काफी लोगों व वाहनों के आवागमन के बावजूद कोई चपेट मे नहीं आया और बिजली काटने पर आवागमन चालू हुआ। इधर घंटों बिजली बाधित रहने से धनतेरस का बाजार अंधेरे में फीका-फीका रहा