बहराइच: थाना दरगाह शरीफ का अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने किया औचक निरीक्षण संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बहराइच अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने थाना दरगाह शरीफ का औचक निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। बता दे कि थाना दरगाह शरीफ के विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई तथा लंबित विवेचनाओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर सभी संबंधितों को निर्देश दिए गए हैं।