बहराइच: मिशन हॉस्पिटल के पास किराना की दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
बहराइच झिँगहा मार्ग घाट स्थित मिशन हॉस्पिटल के पास एक किरण की दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा दुकान की खिड़की तोड़कर हजारों के माल पर हाथ साफ किया गया है। इस मामले में पीड़ित सुमित ने थाना दरगाह शरीफ में लिखित शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है। पीड़ित का कहना है की दुकान से लगभग 40000 से 45000 रुपए का सामान चोरी किया गया है।