जनपद के सिधौली सीतापुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पर अनियंत्रित होकर एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार खैराबाद क्षेत्र निवासी दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। दोनों घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर के द्वारा घायलों का उपचार जारी है।