दिनारा: ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा को रौंदा, एक की मौत, दोनों छात्राएं ट्यूशन जा रही थीं, ओवरटेक करते समय हुआ एक्सीडेंट, एक घायल
Dinara, Rohtas | Mar 31, 2026 आरा मोहनिया राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सड़क हादसे में साइकिल सवार एक छात्रा की मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया गया है। मृत छात्रा की पहचान दावथ थाना क्षेत्र के बादशाह गांव निवासी अरुण कुमार सिंह की 13 वर्षीय पुत्री नंदिनी कुमारी के रूप में हुई है।