धोरैया: जोकी गांव की वर्षा ने इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया
Dhuraiya, Banka | Mar 24, 2026 उच्च विद्यालय पटवा श्रीपाथर की इंटरमीडिएट की छात्रा जोकी गांव निवासी वर्षा कुमारी ने बांका जिले में इंटरमीडिएट आर्ट्स की परीक्षा में तीसरा स्थान लाकर प्रखंड सहित जिले का नाम रोशन किया है.मंगलवार की सुबह 8 बजे प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि उसे कुल 459 अंक मिले हैं. मैट्रिक की परीक्षा में भी उसने प्रथम श्रेणी से पास किया था.