खुरई: देहात थाना क्षेत्र के खैजरा इज्जत गांव में दीवार तोड़कर 10 बकरे व 25 बकरियां चोरी, पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट लिखाई
Khurai, Sagar | Sep 10, 2025 बुधवार दोपहर देहात थाना क्षेत्र के खैजरा इज्जत गांव निवासी वहीद खान ने थाने में रिपोर्ट लिखाई कि मंगलवार बुधवार क़ी रात उसके घर में बनी कच्ची सार में उसके 10 बकरे और 25 बकरियों को चोर रात में चोरी करके ले गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों क़ी तलाश प्रारम्भ कर दी।