नववर्ष 2026 के अवसर पर एनटीपीसी कर्मचारियों की सामाजिक संस्था प्रगति संस्था (NGO) द्वारा मानवीय सेवा का एक सराहनीय कार्य किया गया। संस्था ने आसपास की झुग्गी बस्तियों — तेलगवां, ग्रीनहट, गहिलगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में ठंड से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों को 200 कंबल वितरित किए।भीषण ठंड और ठिठुरन के बीच कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी और राहत साफ दिखाई दी