खरगोन शहर के जैतपुर स्थित कुंडेश्वर महादेव मंदिर में स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में पर्यावरण संरक्षण का विशेष संदेश दिया गया। आयोजकों द्वारा प्लास्टिक की पत्तलों के स्थान पर प्राकृतिक पत्तों से बनी पत्तलों में प्रसादी वितरित की गई।