भीलवाड़ा: व्यक्ति का अपहरण कर मारपीट करने के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कार जब्त
भीलवाड़ा। बिना नम्बर की सफेद रंग की अल्टो गाडी उसमे 3-4 व्यक्ति आये व राजु भाईसाब से बात की व गाडी मे बिठा कर ले गये। उसके बाद मैं दुकान पर आयी। मैनें मेरे पति को फोन लगाया तो उसने मुझे बोला की 5 लाख रुपये की व्यवस्था कर मैं मर जाउंगा फिर फोन कट गया। मेरे पति का दुकान से अल्टो गाडी मे आये अज्ञात व्यक्तियो ने अपहरण कर लिया है।रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया।